छत्तीसगढ़

कवासी लखमा बोले- मुझे फंसाया जा रहा…..मै निर्दोष हूँ, मुझे फूटी कौड़ी नहीं मिला है

शराब घोटाला केस में कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल भेज दिया गया

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 7 दिन की ED रिमांड में भेजा गया था। 21 जनवरी को रिमांड खत्म होने के बाद ED ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेजा गया।

मीडिया से लखमा ने कहा कि, कब तक जेल में रखेंगें, 2 साल, 10 साल रहेंगे लेकिन जनता की लड़ाई लडेंगे। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बोले- मुझे फंसाया जा रहा…..मै निर्दोष हूँ, मुझे फूटी कौड़ी नहीं मिला है, अब लखमा को 5 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 16 जनवरी को ED ने रिमांड पर लिया था।

रिमांड मिलने के बाद अब ED के वकील वकील सौरभ ने दावा किया है कि, कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ कमीशन मिला था। इस राशि सुकमा में बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगी है।

ED के वकील के मुताबिक, गिरफ्तार अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह ने पूछताछ में बताया था कि पूर्व मंत्री के पास हर महीने कमीशन पहुंचता था। अरविंद सिंह ने बताया था कि शराब कर्टल से हर महीने लखमा को 50 लाख रुपए दिए जाते थे। वहीं AP त्रिपाठी ने कहा था कि 50 लाख रुपए के ऊपर भी 1.5 करोड़ रुपए और दिया जाता था। इस हिसाब से 2 करोड़ रुपए पूर्व आबकारी मंत्री को हर महीने कमीशन के मिलते थे।

Related Articles

Back to top button