छत्तीसगढ़

रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट की जारी

47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

AINS NEWS रायपुर… छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।

वहीं 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है।

BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है।

Related Articles

Back to top button