कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू पिता खोमलाल साहू के विरुद्ध अमलेश्वर थाने में दर्ज आपराधिक मामले
अमलेश्वर की जनता को भाजपा का सुशासन चाहिये या कांग्रेस का गुंडाराज

AINS NEWS अमलेश्वर… अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है।एक अपराध दिनांक 06-12-2016 को आईपीसी की धारा 341,147 के तहत दर्ज किया गया था।
एक अपराध दिनांक 20-08-2018 को आई पी सी की 1860 की धारा 294,323,506,34 के दर्ज किया गया था। यह मामला पोर्नोग्राफी के संदर्भ में दर्ज हुआ था।

एक अपराध आई पी सी 1860 की धारा 144,184,147,149,186,187,188,341,427,441,395 लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 के तहत , असामाजिक गतिविधियों शामिल, शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करना, आदि कार्यों में अपराध दर्ज किया गया था।

आईपीसी1860 की धारा 307,34,326,354 के दिनांक 4 मार्च 2022 को एक पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी का सर फोड़ दिया था। यह अपराध हत्या का प्रयास करने के मामले में दर्ज हुआ था। जिसमें मोनू साहू दुर्ग सेंट्रल जेल में दो माह तक बन्द था। मोनू साहू भूपेश बघेल के समक्ष नतमस्तक हो गया। तब जाकर जमानत मिली थी।
अपराध अमलेश्वर थाने में दर्ज हैं।
अमलेश्वर के प्रतिष्ठित व्यपारी पवन कुमार खंडेलवाल के साथ मारपीट भी अपराध है।
शिव शंकर भटट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला भी माननीय न्यायालय में लंबित है।








