छत्तीसगढ़

छात्रों और पालकों को गुमराह कर रहे है सेठ राजीव गुप्ता,KBC और KPS – विकास तिवारी

KBC का फर्जी सीबीएसई स्कूलो का धंधा जो कि सालाना 500 लाख करोड़ रुपयो का है वो बंद होने की कगार में

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने खुलेआम फिर प्रदेश के यशस्वी आदिवासी मुख्यमंत्री/शिक्षा मंत्री श्रीमान विष्णुदेव साय जी को सीधे तौर से धमका रहे है.

राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में 8000 प्राइवेट स्कूल है जिसमे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कक्षा पाँचवी और कक्षा आठवीं में जबरिया बोर्ड परीक्षा थोप दी.

जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश के 8000 स्कूलों में 800 स्कूल भी राजीव गुप्ता के संगठन में है ही नहीं तो ये राजीव गुप्ता कैसे प्रदेश भर का नेता है अधिकतर प्राइवेट स्कूल संचालक गण पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

मामला ये है कि लोक शिक्षण संचनालय के कुख्यात अपराधी समूह KBC का फर्जी सीबीएसई स्कूलो का धंधा जो कि सालाना 500 लाख करोड़ रुपयो का है वो बंद होने की कगार में है प्रदेश में फर्जी सीबीएसई पैटर्न वाले 1000-1200 स्कूल होंगे जिनकी मान्यता सीजी बोर्ड की है और पढ़ा रहे है सीबीएसई पैटर्न जो ग़ैर क़ानूनी है.

यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आदेश के बाद पालकों और छात्रों में हर्ष व्याप्त है कि उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा

असल में KBC,KPS और राजीव गुप्ता माननीय मुख्यमंत्री जी को अपमानित कर और सीधे सीधे धमका कर अपना फर्जी सीबीएसई स्कूलो का अवैध धंधा चालू रखना चाहते है.

राजीव गुप्ता ने ख़ुद स्वीकार किया कि प्रदेश में 8000 प्राइवेट स्कूलों के दो लाख बच्चो को कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं में सीबीएसई पैटर्न की किताबे पढ़ाये है न कि शासन द्वारा दिया जाने वाला निःशुल्क पाठ्य पुस्तक पढ़ाये है.

सीबीएसई पैटर्न तो कुछ होता ही नहीं है और राजीव गुप्ता को अच्छे से मालूम है कि मान्यता प्रमाण पत्र के प्रारूप दो के बिंदु क्रमांक 07 में स्पष्ट उल्लेख है कि-
“विद्यालय अनुचित प्राधिकारी द्वारा अधिकथित पाठ्यचर्या के आधार पर पाठ्यक्रम का पालन करेगा”

मतलब स्पष्ट है कि जिस प्राइवेट स्कूल को ICSE BOARD की मान्यता मिली है वो अपना पाठ्यक्रम पढ़ायेंगे!
जिन स्कूलों को कक्षा नर्सरी से कक्षा बाहरवी तक कि CBSE बोर्ड की मान्यता मिली है वो अपना निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ायेंगे.

अब लफड़ा कहा फस रहा है समझियेगा कि जिन प्राईवेट स्कूलों को कक्षा नर्सरी से केजी,कक्षा नर्सरी से पांचवीं,कक्षा नर्सरी से आठवीं की CG बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिली है वो सीबीएसई पैटर्न पढ़ा दिए है और राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला निःशुल्क पाठ्यपुस्तक भी नहीं लिया अपना निजी प्रकाशक वाला महंगा पुस्तक दो लाख छात्रों को पढ़वा दिया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया और अब यशस्वी मुख्यमंत्री जी को चुनौती दे रहे है.

मेरी खुली चुनौती लोक शिक्षण संचनालय के ख़ूँख़ार अधिकारी समूह KBC,KPS के सेठ और राजीव गुप्ता को कि किसी भी न्यूज़ चैनल में मान्यता,सीबीएसई पैटर्न,फ़ीस नियामक में मुझसे डिबेट कर ले तो दूध का दूध और पानी का पानी कर दूँगा हिम्मत दिखाओ राजीव गुप्ता!

मैं फिर जिम्मेवारी से कह रहा हूँ कि अपनी चोरी पकड़ने के बाद लोक शिक्षण संचनालय के ख़ूँख़ार अधिकारी समूह KBC,KPS के सेठ और राजीव गुप्ता माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की वैश्विक छबी को नुक़सान पहुँचा रहे है.

विकास तिवारी
राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि छग

 

 

 

Related Articles

Back to top button