छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित

AINS NEWS… कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम छिन्दली निवासी सोनाऊराम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी सुकड़ीबाई को, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम छिन्दली निवासी अमरसिंह की गाज गिरने से मृत्यु होने पर माता गंगाबाई को, केशकाल तहसील के ग्राम रावबेड़ा निवासी जानकी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर माता गागरीबाई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button