छत्तीसगढ़

गिरोद पुरी मेला आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों के वाहनों लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था

छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाने वाले सभी अपने वाहन महाराजी फॉरेस्ट बैरियर के सामने पार्किंग कर पैदल ही छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाएंगे

AINS NEWS… (01) शिवरीनारायण, गिधौरी, कसडोल, मडवा रोड से होते हुए आने वाले अपनी वाहन चौकी के पीछे शेर पंजा पार्किंग स्थल में पार्किंग करेंगे।
(02) बया, अर्जुनी, तरफ से आने वाले दर्शनार्थी अपनी वाहन अर्जुनी फारेस्ट बैरियर के पास पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग करेंगे।
(03) सोनाखान,नवागांव तरफ से आने वाले अपनी वाहन जोंक नदी के सामने पर्किग में अपनी वाहन पार्किंग करेंगे।
(04) मुख्य मंदिर पार्किंग स्थल से जो भी दर्शनार्थी जोक नदी नहाने के लिए जाते हैं वे अपनी वाहन जोक नदी के बाएं और नहर के सामने स्थित पार्किंग स्थल में अपनी व्यवहार व्यवस्थित पार्किंग करेंगे।
(05) छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाने वाले सभी अपने वाहन महाराजी फॉरेस्ट बैरियर के सामने पार्किंग कर पैदल ही छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाएंगे उसके आगे सिर्फ पास धारी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा अन्यथा कोई भी वहां आगे नहीं जाएगी।
(06) महाराज जी फॉरेस्ट डिपो पार्किंग स्थल में जगह समाप्त होने जाने पर फॉरेस्ट डिपो के पीछे तालाब के पास के पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग करेंगे।
(07) मुख्य मंदिर से छाता पहाड़ दर्शन के लिए जाने वाले एकांकी रोड का उपयोग करेंगे एकांकी रोड जोक नदी, महाराजी, एकांकी मार्ग का उपयोग करेंगे
(08) सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपना शासकीय वाहन गिरोदपुरी चौकी के सामने और चौकी के पीछे वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करेंगे अनावश्यक रोड के ऊपर कोई भी वहां खड़ी नहीं करेंगे।
(09) मुख्य मेला स्थल में PHE तिराहा, मुख्य जैतखाम चौक, हेलीपैड चौक के अंदर कोई भी ठेला खड़ी नहीं करेंगे । यह एरिया ठेला खोमचा प्रतिबंधित एरिया रहेगा। ठेला खुमचा व्यवसायों के लिए PHE तिराहा से छोटा मंदिर हेलीपैड के सामने वाला एरिया निर्धारित किया गया है, मुख्य सड़क में कोई भी ठेला नहीं रहेगा

 

Related Articles

Back to top button