05 युवक गिरफ्तार, रोड एक्सीडेंट होने पर आरोपी हाईवा वाहन को पेट्रोल छिडक कर लगा दिये थे आग
वरिष्ठ अधिकारियो के समझाईश के बावजूद आक्रोशित होकर दिये घटना को अंजाम

AINS NEWS… दिनांक 25.03.2025 को शाम के समय ग्राम तुलसी नेवरा के स्कूल के सामने 02 व्यक्ति बाईक सवार को हाईवा चालक के द्वारा एक्सीडेंट कर देने से कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर नजदीकी थाना आरंग से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुॅचकर आरोपी वाहन हाईवा को सुरक्षार्थ थाना भिजवाने के दौरान मौका स्थल पर मौजूद लोगो के द्वारा एक राय होकर अवरोध करते हुये रोड के दोनो तरफ के वाहनो को रोककर आवागमन को बाधित किया गया जिन्हे वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम तथा तहसीलदार तिल्दा नेवरा के द्वारा यथासंभव समझाने का प्रयास किया गया इसके बावजूद नारेबाजी करते हुये हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 25 एच 1853 के सामने चक्के में पेट्रोल छिडक कर आग लगा दिये तथा कांच को पत्थर व डण्डे से मारकर तोड दिये तथा अश्लील गाली गलौज कर कर्तव्य से भयोपरत करते हुये ईट पत्थर से मारने लगे उक्त घटना में आर0क्र0 1767 सत्यप्रकाश साहू थाना आरंग को बांये जांघ में चोट भी लगी। घटना के विडियोग्राफी पर घटना को अंजाम देने वाले खिलेन्द्र वर्मा, यशवंत वर्मा तथा उनके साथी तोमन वर्मा, प्रीतम वर्मा, कृष्ण वर्मा उर्फ कोेंदा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

नाम/पता आरोपीगण- 01- खिलेन्द्र वर्मा पिता सुरेन्द्र वर्मा उम्र 25 साल सा0 वार्ड क्र0 06 तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा
02- यशवंत वर्मा पिता स्व0 अशोक कुमार वर्मा उम्र 30 साल सा0 वार्ड क्र0 03 तुलसी नेवरा
03- प्रकाश उर्फ तामन वर्मा पिता शिवप्रसाद उम्र 22 साल सा0 वार्ड क्र0 04 तुलसी नेवरा
04- प्रीतम वर्मा पिता शिवप्रसाद वर्मा उम्र 24 साल सा0 वार्ड क्र0 04 तुलसी नेवरा
05- कृष्ण वर्मा उर्फ कोंदा पिता गोविंद वर्मा उम्र 35 साल सा0 वार्ड क्र0 14 तुलसी नेवरा




