छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी विचारधारा का वाहक है

AINS NEWS मुंगेली/लोरमी/बिलासपुर….  केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए।

बिलासपुर में आयोजित पार्टी कार्यालय कार्यक्रम में श्री साहू ने ध्वजारोहण कर पार्टी के स्थापना दिवस की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संघर्षशील इतिहास और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला तथा वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी विचारधारा का वाहक है। राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका ऐतिहासिक रही है, और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हुआ है।”

इसके पश्चात वे लोरमी विधानसभा के ग्राम साल्हेघोरी पहुँचे, जहां कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया। श्री साहू ने मां कर्मा के जीवन और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए कहा, “मां कर्मा त्याग, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता की प्रतीक हैं। उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है।”

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित वर-वधू को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए श्री साहू ने उनके सुखद, समृद्ध और मूल्यनिष्ठ जीवन की कामना की। उन्होंने तहसील साहू संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

मुंगेली में आयोजित मुख्य स्थापना दिवस समारोह में भी वे सम्मिलित हुए, जहां छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद का जीवंत उदाहरण है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ हमारी विचारधारा की मूल आत्मा है, जो हमें हर वर्ग और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देती है।”*

Related Articles

Back to top button