छत्तीसगढ़

महावीर जयंती पर JBN Believers का सेवा कार्य, गायों को गुड़-चारा खिलाया व श्रद्धालुओं को ठंडा जल वितरित

डोंगरगढ़ गौशाला में गायों को गुड़-चारा खिलाया व आर्थिक सहयोग दिया

AINS NEWS… 2642वें महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर JITO JBN Believers द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

संस्था ने डोंगरगढ़ गौशाला में गायों को गुड़-चारा खिलाया व आर्थिक सहयोग दिया। हीरापुर स्थित दृष्टिहीन विद्यालय में सहायता का संकल्प लिया गया। महावीर जयंती जुलूस में श्रद्धालुओं को ठंडा जल भी वितरित किया गया।

यह कार्यक्रम JITO रायपुर के मार्गदर्शन में श्री तिलोकचंद बड़डिया, श्री अंकुश गोलछा व श्री नरेश नाहर के सहयोग से हुआ। नेतृत्व युवराज सुराना (अध्यक्ष), डॉ. हर्षा जैन (उपाध्यक्ष) व नितिन भंसाली (कोषाध्यक्ष) ने किया।

 

Related Articles

Back to top button