छत्तीसगढ़

चरक पूजा, धार्मिक आस्था एवं भक्तिभाव की शक्ति का हैरतअंगेज प्रदर्शन

फरसगांव के बोरगांव के बंग समाज के चरक पूजा के अनेक महत्व है

AINS NEWS फरसगांव…. ब्लॉक फरसगांव के बोरगांव के एक वर्ष मैं एक बार बंग समाज वालो द्वारा आयोजित चरक पूजा अंर्तगत होने वाले चरक पूजा के बहुत ही विशिष्ठ धार्मिक आयोजन में
धार्मिक आस्था एवं भक्तिभाव की शक्ति का हैरतअंगेज प्रदर्शन देखकर दिल दिमाग चकरा जाता है तन बदन सिहर जाता है रोंगटे खड़े हो जाते हैं ….
अंततः भक्तों की भक्ति के समक्ष विवेक शरणागत हो जाता है और अंर्तमन स्वत: श्रद्धानत् हो जाता है ….
कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लाक अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30पर स्थित बोरगांव के ढाबा के पास से पश्चिम बोरगांव बड़ी आसानी से दूर पहिया -चार पहिया वाहन से इस चरक पूजा स्थल पर पंहुचा जा सकता हैं ।
बंग समाज के द्वारा चैत्र मास में आयोजित ” चरक पूजा ” में बहुत ही श्रद्धा भाव से की अनुष्ठान होता है । जिस श्रद्धा भाव से चरक पूजा में बंगाली समाज के लोग सहभागी बनते अपना योगदान देते हैं वह देखने लायक और तारीफे काबिल रहता है ।
इस दरम्यान हर अनुष्ठान बहुत ही आकर्षक होता है जिसमें ” खजूर भांगा महोत्सव ” बहुत जिज्ञासा पूर्ण एवं रोचक होने के सांथ भावपूर्ण होता है ।
चरक पूजा अंर्तगत आज के दिन शाम लगभग 4 बजे जो आयोजन होता है वह बहुत ही खासमखास होता है जिसमें लगातार पिछले कई दिनों से शिवभक्ति में लीन रहने वाले भक्तजन पीठ पर चमड़ी को छेदते हुए लगाऐं गये लोहे के हुक से जब लकड़ी के ऊंचे खंभे पर लटकते हैं तो देखने वाले दिल थामकर देखते ही रह जाते हैं । कमजोर ह्रदय के भावुक लोग इस दृश्य को पूरा देख पाने का सामर्थ्य भी नहीं जुटा पाते …

 

Related Articles

Back to top button