छत्तीसगढ़

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर सिपाही बनमाली राम को दी गई श्रद्धांजलि

सिपाही बनमाली राम नक्सलियो से संघर्ष करते हुये अपनी बहादुरी एंव साहस का परिचय दिया था

AINS NEWS… जशपुर जिले के धौरासॅब ग्राम का बेटा शहीद जीडी बनमाली राम के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके ग्रामीण निवास स्थान पर ग्रुप केन्द्र केरिपुबल बिलासपुर की सहायक कमाण्डेन्ट श्रीमती कलावती ठाकूर तथा उनकी टीम के द्वारा श्रद्धा सूमन अर्पित किया गया

24 अप्रैल 2017 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74 वीं वाहिनी ग्राम-बुरकापाल, पुलिस थाना जगरगुडा, जिला-सुकमा (छत्तीसगड) में लगातार बढ़ रही नक्सली गतिविधियों को देखते हुये तलाशी अभियान के लिए बाहर निकली थी तभी पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने उनकी पार्टी पर अम्बुश एवं अंधाधुंध फायरिंग कर दिया जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर सिपाही बनमाली राम नक्सलियो से संघर्ष करते हुये अपनी बहादुरी एंव साहस का परिचय देते हुए विरंगती को प्राप्त हो गये यह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में यादगार रहेगा।

केरिपुबल के महानिदेशक श्री जी०पी० सिंह (आ०पी०एस) के निर्देशानुसार एवं श्री राकेश अग्रवाल (आ०पी०एस), आई०जी०पी केरिपुबल छ.ग सेक्टर व श्री राजकुमार (पु०उ०म०नि०), गु०के० केरिपुबल, बिलासपुर के मार्ग दर्शन में ग्राम-बुरकापाल, पुलिस थाना जगरगुडा, जिला-सुकमा (छत्तीसगड) में नक्सली हमले में शहिद सि/जीडी बनमाली राम के गांव में केरिपुबल के अधिकारी श्रीमती कलावती ठाकूर (सहायक कमाण्डेन्ट) अपने टीम के साथ पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे है।

इसी कड़ी में वहां के सरपंच श्रीमती दसमती पैकरा. तथा स्थानीय विधायक नितेश कुमार यादव मौजुदा रहे साथ ही साथ ग्रामीण जनता भी मौजुदा रहे। शहीद के धर्म पत्नी श्रीमती जितेश्वरीबाई एवं शहिद के बेटी खुशबु एवं उनके वृध माता एवं पिता रोतु यादव और प‌द्मावती यादव तथा समस्त परिवार भी श्रद्धाजंली अर्पित किया ।
श्रीमती कलावती ठाकूर (सहायक कमाण्डेन्ट) ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर सिपाही बनमाली राम नक्सलियो से संघर्ष करते हुये अपनी बहादुरी एंव साहस का परिचय देते हुए वीरगती को प्राप्त हो गये यह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में यादगार रहेगा।

Related Articles

Back to top button