राहुल गांधी के मुहिम के सामने झुकी सरकार, जातिगत जनगणना का लिया फैसला,कांग्रेस ने मनाया जश्न
इसकी समय सीमा भी सरकार जल्द से जल्द तय करें

AINS NEWS… विगत दिनों पूर्व केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया,कांग्रेस ने इस फैसले के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया और जश्न मनाया।
कांग्रेस भवन गांधी मैदान के सामने कांग्रेस के नेताओं ने आतिशबाजिया कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई,
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगातार कई वर्षों से सड़क से लेकर सदन तक जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की भाजपा नेताओं के विरोध के बावजूद राहुल गांधी के इस मुहिम के सामने सरकार को झुकना पड़ा,गिरीश दुबे ने मांग की है कि सरकार ने जाति गत जनगणना का फैसला तो ले लिया है लेकिन इसकी समय सीमा भी सरकार जल्द से जल्द तय करें।

इस अवसर पर मदन तालेडा प्रशांत ठेंगड़ी दिनेश ठाकुर जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे प्रवीण चंद्राकर कमलेश नथवानी माधव छुरा गंगा यादव प्रीति सोनी अनिल रायचुरा मोहसिन खान अस्सु खान राजू नायक संतोष बागमार पुष्पराज वैध राज देवांगन उपस्थित थे।




