RAIPUR

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

ग्राम पंचायतों/ग्रामों में ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस मित्र बनाने के निर्देश

AINS NEWS… पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा छ.ग. शासन द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी पर अंकुश लगाते हुए अधिक से अधिक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों/ग्रामों में ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस मित्र बनाने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पुराने अपराधों का निकाल प्राथमिकता के आधार पर करते हुये जल्द से जल्द प्रकरणों का चालान पेश कर जीरो करने कहा गया एवं नवीन अपराधिक कानून के तहत विवेचना कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु नवीन अपराधिक कानून के तहत चालान को 60 दिवस/90 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के प्रावधान को अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु कहा गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर उपलब्ध बल का कार्य की उपयोगिता अनुसार उपयोग करने एवं अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

नशे के पदार्थाे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देेते हुए नारकोटिक एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा मालवाहक वाहनों की लगातार मीटिंग लेने एवं जिन थाना क्षेत्रांें अब तक मीटिंग नही ली गई है वहां जल्द से जल्द मीटिंग लेने के निर्देश दिये गये।

 

Related Articles

Back to top button