बिलासपुर
पार्षद जय वाधवानी के प्रतिनिधि ने केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू को दिया ज्ञापन
मंत्री जी ने जल्द से जल्द रेलवे बोर्ड द्वारा इस समस्या को समाप्त करवाने और ऐसे अधिकारी के उपर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

AINS NEWS… 8 पंडित पंत मार्ग,नई दिल्ली निवास मे केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी से पार्षद जय वाधवानी के प्रतिनिधि ने मुलाक़ात कर रेलवे द्वारा लीज की बोगियों मे मोटरसाइकिल नहीं डालने देने एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाणिज्य अधिकारी श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा जोन के सभी टिकट,रिजर्वेशन एवं पार्सल काउंटर मे जनता एवं छोटे व्यापारियों को सिर्फ ऑनलाइन पैसा ही देने और बिल्कुल भी कैश पैसा नहीं लेने और उसे समाप्त करने का ज्ञापन दिया जिसमें माननीय मंत्री जी ने जल्द से जल्द रेलवे बोर्ड द्वारा इस समस्या को समाप्त करवाने और ऐसे अधिकारी के उपर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया






