पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव द्वारा थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण
टर्न आउट में उपस्थित एवं अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रोत्साहनस्वरूप ईनाम प्रदान

AINS NEWS कोंडागांव… दिनाँक 28.05.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागाँव श्री वाय. अक्षय कुमार द्वारा थाना कोंडागांव को वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक महोदय को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया गया। किट परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।


थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन कर सीसीटीवी, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर आदि के रखरखाव, कर्तव्य के प्रति सजग रहने बाबत आवश्यक दिशानिर्देश दिए एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाईश दिया गया। निरीक्षण दौरान साफ सुथरी व अच्छे टर्न आउट में उपस्थित एवं अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रोत्साहनस्वरूप ईनाम प्रदान किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागॉव वाय. अक्षय कुमार के द्वारा थाना कोंडागांव के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रूपेश कुमार वी श्री नाग सर स्टेनो पुलिस अधीक्षक कोंडागांव भी उपस्थित थे।




