क्राइम

चाकू लहराते पाये गये आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धारदार चाकू के साथ आरोपी सुभाष मानिकपुरी, लाला देवार गिरफ्तार

#पूर्व में आरोपी लाला देवार मारपीट, चोरी / नकबजनी के प्रकरण में जा चुका है जेल।#

#आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही#

AINS NEWS… थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गंगा नगर भनपुरी तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा गंगा नगर भनपुरी तालाब पहुंचकर आरोपी सुभाष मानिकपुरी उर्फ बाबू पिता खेमूदास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी नीम डबरी नहरपारा खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 641/25 घारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ कार्यालय के पीछे आम रास्ते में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा आरटीओ कार्यालय के पीछे पहुंचकर आरोपी लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 वर्ष निवासी बंजारी नगर देवार पारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 642/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपीगण- 01. सुभाष मानिकपुरी उर्फ बाबू पिता खेमूदास मानिकपुरी उम्र-19 वर्ष निवासी नीम डबरी नहरपारा खमतराई जिला रायपुर

02. लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 वर्ष निवासी बंजारी नगर देवार पारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

 

Related Articles

Back to top button