RAIPUR

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर मजदूरों के बीच फल वितरण कर शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया सेवा दिवस

कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जनसेवा और न्याय के पथ पर चलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

AINS NEWS…  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा काँग्रेस भवन गांधी मैदान मे सेवा दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर मजदूर भाई-बहनों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग की भावना पहुंचाना और कांग्रेस पार्टी की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा।

फल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अगुवाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे ने की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने और उनकी सेवा में समर्पित रहा है,और हम उनके जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाकर इस भावना को मजबूत करना चाहते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जनसेवा और न्याय के पथ पर चलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आकाश शर्मा नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेगड़ी प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास प्रवीण चंद्राकर मुन्ना मिश्रा सुयश शर्मा मोहम्मद आसिफ अनीस मनिहार मोहसिन खान विजय भट्टाचार्य प्रीति सोनी पुष्पराज वैद्य अनिल रायचुरा प्रवीण चंद्राकर राज देवांगन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button