थाना मौदहापारा में बदमाश को आर्म्स एक्ट में किया गया गिरफ्तार
अपराध क्रमांक 117/2025 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी – राहुल सोनी पिता बुन्नू सोनी उम्र 21 साल साकिन कलिंग नगर अंजली दवा खाना के पास गली नंबर 03 थाना गुढियारी जिला रायपुर हाल अशोक नगर सोनी का किराये का मकान थाना गुढियारी जिला रायपुर
जप्त सामग्री – एक नग लोहे का धारदार चाकू

AINS NEWS… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l

इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 25.06.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मेकाहारा अस्पताल गेट के सामने मौदहापारा रायपुर में हाथ में लोहे का धारदार चाकू रखकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में बदमाश राहुल सोनी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू के साथ हिरासत में लिया गया, जिनकी कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l




