RAIPUR

शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, अनेक विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन रायपुर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया

AINS NEWS… महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन, रायपुर में वीरगति को प्राप्त शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों और विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों ने एकत्र होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र के प्रति बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में शहीद के माता-पिता, धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्री एवं अन्य परिवारजन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके प्रति समाज ने गहन संवेदना और सम्मान व्यक्त किया।

रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल जी, पार्षद एवं MIC सदस्य श्रीमती सरिता दुबे जी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने घोषणा की कि लाखेनगर चौक में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न केवल शहीद के बलिदान की स्मृति को जीवित रखेगी, बल्कि युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित भी करेगी।

इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री राजकुमार बारबुधे द्वारा शहीद के पिता जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सभी उपस्थितों के लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा।

सभा में रायपुर के साथ-साथ समाज की अन्य इकाइयों से भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

भिलाई-चरोदा अध्यक्ष श्री अशोक पोटभरे जी

महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री अजय काले जी

सभा में सभी वक्ताओं ने शहीद की निष्ठा, बहादुरी और देशभक्ति की सराहना करते हुए उनके जीवन को राष्ट्र के लिए प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन रायपुर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Back to top button