छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में हिरासत में ले लिया

भिलाई शहर में स्थित बघेल के आवास पर छापा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले लिया है. ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया है. बता दें कि ईडी ने भूपेश बघेल के परिसरों पर शुक्रवार को फिर छापेमारी की. यह छापेमारी उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में की गई. बताया जा रहा है कि मामले में नये साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित बघेल के आवास पर छापा मारा. यह पिता-पुत्र का साझा आवास है.

अपने बेटे चैतन्य की सालगिरह वाले दिन हुई छापेमारी के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ”मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी. और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा.”

Related Articles

Back to top button