राजनीति

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद हो – डॉ. चरणदास महंत

विपक्ष के प्रमुख नेताओं को झूठे मामलों में फँसाकर बदनाम करने और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्रीे भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी अनैतिक है।
यह केवल राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्यवाही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, दुर्भाग्यवश, हाल के समय में जिस प्रकार से केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग जनहित की सेवा के बजाय राजनीतिक द्वेष और प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यवाइयाँ अब निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक पक्ष विशेष की राजनीति का विस्तार बनती जा रही हैं। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक है। जब विपक्ष के प्रमुख नेताओं को झूठे मामलों में फँसाकर बदनाम करने और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास होता है, तब यह प्रश्न उठना लाजमी है – क्या देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं अब स्वतंत्र हैं?

1 जनता के टैक्स के पैसों से चलने वाली एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।
2 यह स्थिति न्याय व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के लिए खतरे की घंटी है।
3 विपक्ष की आवाज़ को दबाना, किसी भी लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा नहीं मानी जा सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जिस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई ED द्वारा की जा रही है, वह केवल एक नेता पर नहीं, बल्कि पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली पर सीधा प्रहार है। छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता, कांग्रेस पार्टी और हम सभी इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं। हम इस दुरुपयोग का पुरज़ोर विरोध करते हैं हम सभी भूपेश बघेल जी के साथ हैं, और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button