RAIPUR

महादेव और उनके भक्तों के बीच कलाकारों का प्रदर्शन बनी बाधा, महादेव घाट में भोले के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

किसी तरह की व्यवस्था को लेकर कोई तैयारी का ना होना मंदिर समिति की व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा था

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में हटकेश्वर महादेव का दर्शन करने और उनका जलाभिषेक करने दूर-दूर से भोले के भक्त पहुंच रहे हैं, रविवार के दिन भक्तों की भीड़ कुछ ज्यादा ही देखने को मिली। इस दौरान भक्तों को महादेव के दर्शन में कई तरह की बाधा का सामना करना पड़ा।

सबसे पहले तो महादेव घाट के मुख्य मंदिर प्रांगण में ही कलाकारों द्वारा गीतों के आयोजन ने एक बड़ी बाधा उत्पन्न की। पूरी जगह कार्यक्रम करने और कार्यक्रम को सुनने वालों ने घेर रखी थी जिसके कारण श्रद्धालुओं को अन्य मंदिर कि सीढ़ियों के ऊपर से गुजरते हुए महादेव के दर्शन के लिए पहुंचना पड़ रहा था। जिससे श्रद्धालुओं को बहुत दिक्कत हुई साथ ही महादेव घाट में लगने वाली तरह-तरह की दुकाने भी एक बाधा के रूप में सामने आई।

किसी तरह की व्यवस्था को लेकर कोई तैयारी का ना होना मंदिर समिति की व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा था लेकिन दूर-दूर से आए श्रद्धालु बिना महादेव के दर्शन नहीं लौट सकते थे लिहाजा सभी दिक्कतों और बाधाओं को दूर करते हुए भोले के भक्त भोले तक पहुंच गए। हर हर महादेव।

Related Articles

Back to top button