क्राइम

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर आरोपी शोएब ढेबर को भेजा गया जेल

मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धौंस दिखाते हुये गाली गलौज कर जबरन प्रवेश किया

AINS NEWS… दिनांक 04.08.25 को केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के द्वारा मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धौंस दिखाते हुये गाली गलौज कर अवैधानिक रूप से मुलाकात कक्ष में अपने पिता से मुलाकात करने हेतु शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन प्रवेश किया गया, कि आरोपी शोएब ढेबर के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 204/25 धारा 296, 329, 211 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर प्रकरण में कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर उम्र 26 वर्ष निवासी बैरन बाजार छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।

 

Related Articles

Back to top button