थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 शराब कोचिया गिरफ्तार
आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया

AINS NEWS… पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से नवापारा बस स्टैंड से ग्राम कुर्रा की ओर एक काला लाल पट्टी लगा मोटर सायकल में दो व्यक्ति अपने पास रखे लाल रंग के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जाने कि मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान कबीर आश्रम नवापारा के पास मेन रोड़ पहुंचकर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर परिवहन करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया,

पूछताछ करने पर अपना नाम (01) टिकेश्वर तारक एंव (02) विकास विश्वकर्मा निवासी कुर्रा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का होना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाल रंग के थैला के अन्दर रखे 39 पौवा शेरा देशी मदिरा मसाला शराब किमती- 3900/ रूपये एवं 01 हीरो डीलक्स HF क्रमांक CG04 LD 4008 काला लाल पट्टी लगा किमती 16.000/ रुपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 334/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. टिकेश्वर तारक पिता प्रभुराम तारक उम्र 20 साल (02)- विकाश विश्वकर्मा पिता अरुण विश्वकर्मा उम्र 20 साल साकिनान- ग्राम कुर्रा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
*कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा से प्रआर०190 प्रेम सिंह कंवर ,आरक्षक 2748 धर्मेंद्र डहरिया , आरक्षक 467 हुलास साहू, सैनिक 30 खेम तारक की अहम भूमिका रही




