क्राइम

थाना विधानसभा क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी ईश्वर यादव गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

AINS NEWS… प्रार्थी रोहित लहरी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 11.09.2025 को अपनी एच एफ डीलक्स मोटर सायकल वाहन क्रमांक सी जी 22 9104 को विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आमासिवनी स्थित शराब दुकान पास खडी किया था, थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो उसकी उक्त वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी एच एफ डीलक्स मोटर सायकल वाहन क्रमांक सी जी 22 9104 को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 457/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी ईश्वर यादव को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी ईश्वर यादव को गिरफ्तार के उसके कब्जे से चोरी की एच एफ डीलक्स मोटर सायकल वाहन क्रमांक सी जी 22 9104 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – ईश्वर यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम सकरी स्कुल चौक थाना विधानसभा रायपुर।

 

Related Articles

Back to top button