संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई सोच मिलेगी : प्रफुल्ल गुद्दाढे
रायपुर कांग्रेस भवन गाँधी मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन सृजन के विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान को लेकर आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान रायपुर में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस पत्रकार वार्ता में रायपुर जिला संगठन सृजन अभियान के प्रभारी प्रफुल्ल गुद्दाढे ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी की एक आंतरिक सशक्तिकरण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनसंपर्कमुखी बनाना है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन सृजन प्रभारी प्रफुल्ल गुद्दाढे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का यह अभियान पार्टी के सभी स्तरों पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को जन आधारित, विचारधारा-प्रेरित और आधुनिक संगठन के रूप में विकसित करना, ताकि आम जनता के मुद्दों पर पार्टी की पकड़ और प्रभाव बढ़े। जिला कांग्रेस कमेटी को सक्षम बनाना एवं जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को अधिक निर्णयात्मक अधिकार और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक निर्णय तुरंत लिए जा सकेंसमय-समय पर समीक्षा कर संगठन में नई ऊर्जा और संतुलन लाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है।
अभियान की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी। प्रत्येक स्तर पर छह नामों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह अभियान कांग्रेस की लोकतांत्रिक, सहभागी और सेवा-आधारित राजनीति की परंपरा पर आधारित है। पार्टी के हर स्तर पर निर्णय सामूहिक सहभागिता से लिए जाएंगे, ताकि हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिले।
प्रभारी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग दें।
उन्होंने बताया की सभी ब्लॉक और जिला स्तर पर छह नामों का पैनल निर्धारित समय सीमा में तैयार कर एआईसीसी को भेजा जाएगा।
इस पत्रकार वार्ता मे पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू ताम्रध्वज साहू पूर्व विधायक शैलेश पांडे पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल गिरीश दुबे उधोराम वर्मा प्रमोद दुबे पंकज शर्मा मौजूद थे।




