सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं के लिए संघर्षरत पार्षद दिलीप पाटिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष के प्रबल दावेदार
सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सन् 2001 में कलेक्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

AINS NEWS बिलासपुर… दुर्गा नगर लिंगियाडीह निवासी अधिवक्ता एवं पार्षद दिलीप पाटिल (जन्म 16 मार्च 1980), पिता स्व. श्री मुकुंद पाटिल एवं माता श्रीमती यशोदा पाटिल, शिक्षा डी. फार्मा, एम.ए., एल.एल.बी., वर्तमान में सीतादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक हैं।

राजपूत क्षत्रिय समाज से संबंध रखने वाले दिलीप पाटिल का परिवार कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनकी माता श्रीमती यशोदा पाटिल 1987 से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं तथा 1989 व 1994 में सरपंच पद की उम्मीदवार रहीं। परिवार की महिलाएँ भी सक्रिय राजनीति में हैं श्रीमती लीला पाटिल और श्रीमती उर्मिला पाटिल दोनों ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं।
दिलीप पाटिल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI जिला सचिव (1998-99) के रूप में की। इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष (2004-12), युवा कांग्रेस जिला सचिव (2006-07), झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष (2005-10-15) पंच (2015-19) उपसरपंच (2017 से) तथा शहर कांग्रेस महामंत्री (2022) के पदों पर रहे।

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सन् 2001 में कलेक्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में वार्ड क्रमांक 52 से पार्षद चुने गए दिलीप पाटिल लगातार अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं — सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं के लिए संघर्षरत हैं। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में वे जनता की सेवा और विकास के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।
12 वर्ष की आयु से कांग्रेस संगठन के साथ निरंतर कार्यरत, पंचायत चुनावों से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक पार्टी के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई, ग्रामिण अंचलों में लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार के कार्य करते हुए, आम जनता की समस्याओं, उनकी मानसिकता और उनकी अपेक्षाओं को गहराई से समझा, पार्षद के रूप में कार्य करते हुए संगठन और समाज के बीच विश्वास का सेतु मज़बूत किया है। बिलासपुर जिले की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की पूर्ण समझ के साथ मैं संगठन को नई दिशा /मजबूती देने की क्षमता, यदि एक सक्रिय, जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता इस पद पर आता है, तो यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस पार्टी अपने कर्मशील और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर देती है और उनका किया हुआ वर्षों का परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता…
दिलीपकुमार पाटिल




