RAIPUR

अमित जोगी का PM मोदी को पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग

निष्पक्ष CBI जाँच ही दोषियों को दंडित करने और न्याय दिलाने का एकमात्र रास्ता

AINS NEWS… अमित जोगी ने PM मोदी को पत्र लिखकर PMAYScam की CBI जांच की मांग की है, अमित जोगी ने पत्र में पीएम मोदी को बताया कि केंद्र का गरीबों के लिए सबसे बड़ा आवंटन, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यह गरीब के सिर पर छत के सपने को ठेस पहुँचाने जैसा है। यह मांग राजनीति के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के गरीब-वंचितों के हक़ की लड़ाई है। हमारा संकल्प है कि योजना का लाभ असली हकदार तक पहुँचे। एक निष्पक्ष CBI जाँच ही दोषियों को दंडित करने और न्याय दिलाने का एकमात्र रास्ता है।

मैं पीएम मोदी जी से अपील करता हूं कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए CBI जाँच का आदेश दें, ताकि छत्तीसगढ़ के गरीबों को उनका अधिकार मिल सके।

घोटाले की बानगी ·

आवास मित्र रिश्वत लेकर पुराने घरों को “नया” प्रमाणित कर रहे। ·

नियम विपरीत दूसरी मंजिलों पर फंड का दोहन। ·

पात्र लाभार्थियों की जगह ना-पात्रों को लाभ। ·

मनरेगा के श्रम भुगतान नकली खातों में!

 

Related Articles

Back to top button