RAIPUR
छत्तीसगढ़ की धरा पर पहुंचे मोदी, मंत्रिमंडल ने किया अभिवादन, पीएम की झलक पाने विशाल जनसमूह भी मौजूद
स्काउट गाइड के बच्चों समेत महिला समूह और आम नागरिक रास्ते पर उनका इंतजार करते नजर आए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शामिल होने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं।विमानतल पर उनका स्वागत करने मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव सा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री राम विचार नेताम, सुश्री लता उशेंडी, मंत्री खुशवंत साहेब, लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री का अभिवादन करने स्काउट गाइड के बच्चों समेत महिला समूह और आम नागरिक रास्ते पर उनका इंतजार करते नजर आए।




