छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
'छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026' (TET26) की औपचारिक तारीख का ऐलान

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर. लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, यानी व्यापम ने ‘छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026’ (TET26) की औपचारिक तारीख का ऐलान कर दिया है. जी हाँ, तारीख नोट कर लीजिए, 1 फरवरी 2026, व्यापम के अनुसार, इस महा-परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया13 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगी.

अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है, तो घबराएं नहीं. व्यापम ने 9 दिसंबर शाम 6 बजे तक आवेदन फॉर्म में ‘त्रुटि सुधार’ का मौका भी दिया है.यह परीक्षा प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी.
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक होगी, जो कक्षा पहली से पाँचवीं तक के लिए है.
दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:45 बजे तक, कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लिए होगी.




