छत्तीसगढ़

शासन को झांसा देकर उठाया गया राशन अब वापस करना होगा, संपत्ति बेचकर वसूली जाएगी राशि

खाद्य विभाग की जाँच

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में 62 हजार 813 राशन कार्ड धारकों पर अब राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (RRC) जारी होने जा रहा है। इन कार्डधारकों को सालों तक शासन को झांसा देकर उठाया गया राशन अब वापस करना होगा, अन्यथा संपत्ति बेचकर राशि वसूली जाएगी। यह सख्ती इसलिए बरती जा रही है, क्योंकि इन कार्डधारकों के बैंक खातों में सालाना 6 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है, जिससे इनकी पात्रता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नियंत्रक, खाद्य विभाग भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी के बाद आरआरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खाद्य विभाग की जाँच में सामने आया है कि इन संदिग्ध कार्डधारकों में से कई के तार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। कार्डधारकों ने अपने बैंक खाते किराए पर दिए थे, जिसका उपयोग ऑनलाइन गेमिंग और अन्य अवैध ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा था। जब खाद्य विभाग ने लाखों के संदिग्ध लेनदेन के आधार पर इनके राशन कार्ड रद्द किए, तब इनकी सच्चाई सामने आई। सूची से नाम कटने के बाद बड़ी संख्या में ये कार्डधारक अब थाने और खाद्य विभाग में आवेदन दे रहे हैं। आवेदन में वे कह रहे हैं कि कंपनियों ने उन्हें धोखा दिया और अब वे ठगी का शिकार हो गए हैं।

सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में अंतिम संस्कार किया गया माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का, चार गांव के लोगों की भीड़ जुटी

टीआई, टिकरापारा थाना विनय सिंह बघेल ने बताया कि शिकायतें मिली हैं और इन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खाता किसने होल्ड किया था, यह स्पष्ट नहीं है, जाँच के बाद ही पता चलेगा। रायपुर में 2102, बिलासपुर में 856, दुर्ग में 2310, सरगुजा में 309 और बस्तर में 196 बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। प्रदेशभर में इसकी कुल संख्या 9422 से अधिक होने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button