छत्तीसगढ़

आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है, साइबर ठग वोटर लिस्ट अपडेट और SIR फॉर्म के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे

SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं होती

AINS NEWS… क्या आप छत्तीसगढ़ से हैं और आपने हाल ही में वोटर लिस्ट के लिए SIR फॉर्म भरा है? तो सावधान हो जाइए! एक छोटी सी गलती आपका बैंक खाता खाली कर सकती है। जी हाँ, छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। साइबर ठग अब वोटर लिस्ट अपडेट और SIR फॉर्म के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

ये ठग आपको कॉल करेंगे, खुद को चुनाव अधिकारी बताएंगे और कहेंगे कि आपका फॉर्म अपडेट करने के लिए आपके मोबाइल पर आया OTP बताइए। याद रखिए! अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि BLO या निर्वाचन विभाग का कोई भी कर्मचारी आपसे कभी भी OTP नहीं मांगता। SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं होती।

अगर कोई आपसे OTP मांगे, तो तुरंत कॉल काट दें। ये फ्रॉड है! ये लोग आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर आपके डिजिटल खातों में सेंध लगा सकते हैं। अगर कोई दबाव बनाए या धमकी दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें या मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें। अपनी जानकारी की पुष्टि सिर्फ अपने BLO से मिलकर करें।
सतर्क रहें! आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

नगर निगम की टीम द्वारा चौपाटी हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही हो गया माहौल तनावपूर्ण

Related Articles

Back to top button