नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वालाें पर निगरानी रखी जा रही, समर्थकाें पर हाेगी कठोर कार्यवाही – सुंदरराज पी.
दुर्दांत नक्सली माड़वी हिडमा की हाल ही में आंध्रप्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद उसका महिमामंडित करने का मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल विचारधारा का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई अर्बन नक्सली हो या सोशल मीडिया के जरिए नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वाला, सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बस्तर आईजी ने कहा कि शहरों में इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनाैती है।

उल्लेखनिय है कि दिल्ली में कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में 23 आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पॉल्यूशन प्रोटेस्ट के दौरान हंगामा मामले में 2 थानों में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों पर बीएनएस की धारा 223 A, 132,221, 121 A, 126 (2), 3 (5) के तहत दर्ज की गई है. सभी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही की गई है। बता दें कि दुर्दांत नक्सली माड़वी हिडमा की हाल ही में आंध्रप्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।




