छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 41 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, दिल्ली में हुआ अंतिम निर्णय

हर 6 महीने में जिलाध्यक्षों की समीक्षा की जाएगी

AINS NEWS…  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी सूची में 5 महिलाओं को स्थान मिला है।

  • सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार)
  • तारिणी चंद्राकर (धमतरी)
  • गजमती भानु (GPM)
  • रश्मि गभेल (सक्ती)
  • शशि सिंह (सूरजपुर)
  • महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
  • रायगढ़ शहर – शाखा यादव
  • रायगढ़ ग्रामीण – नागेंद्र नेगी
  • बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
  • बलरामपुर – हरिहर प्रसाद यादव
  • बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
  • दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मान
  • दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
  • कोंडागांव – रवि घोष
  • कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर

दिल्ली बैठक में हुआ अंतिम निर्णय

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत 23 अक्टूबर को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल थे।

पहले चरण में वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की गई, जबकि दूसरे चरण में संगठनात्मक समीक्षाएँ हुईं।
इन चर्चाओं के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में सूची को अंतिम मंजूरी दी गई।

दिल्ली में प्रशिक्षण और परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम

नई जिलाध्यक्ष टीम की ट्रेनिंग दिल्ली में करवाई जाएगी, जहां वे पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया सीखेंगे और राहुल गांधी से मुलाकात भी करेंगे।

कांग्रेस अब संगठन में परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर लागू कर रही है।

  • हर 6 महीने में जिलाध्यक्षों की समीक्षा की जाएगी
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को प्रदेश स्तर पर पद या चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी

Related Articles

Back to top button