गरियाबंद

गरियाबंद के गांधी मैदान पर 1 दिसम्बर से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक महामंडलेश्वर संत इंद्रदेव सरस्वती शिव महिमा का करायेंगे रसपान

AINS NEWS गरियाबंद…  नगर में भक्ति एवं अध्यात्म का विराट उत्सव होने जा रहा है। नगर के गांधी मैदान में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत डॉ श्री इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज वृंदावन वाले अपने मुखारबिंद से भगवान शिव की अद्भुत महिमा, भक्ति और जीवन दर्शन का रसपान करायेंगे।

आयोजनकर्ता धरमू देवांगन हेमचंद देवांगन योगेश देवांगन परिवार द्वारा सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि इस पावन कथा में सम्मिलित होकर भगवान शिव की कृपा एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें और कथा स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में अपनी श्रद्धानवत उपस्थिति देवे।

शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ 01 दिसम्बर से होने जा रहा है गांधी मैदान में आयोजित कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। आयोजनकर्ता देवांगन परिवार द्वारा कथा के पावन प्रसंग से संबंधित जानकारी देते हुये बताया गया की 01दिसम्बर सोमवार को भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन महात्मय के बाद कथा प्रारम्भ की जायेगी।

2 दिसम्बर मंगलवार को शिवमहापुराण परिचय, शिवलिंग स्थापना, भस्म- रुद्राक्ष विधि0। 3 दिसम्बर बुधवार को नारद मोह, सृष्टि वर्णन, अर्ध-नारिश्वर कथा । 4 दिसम्बर को समुद्र मथन, पंचमुखी कथा, गंगा एवं श्रीराम जन्म उत्सव । 5 दिसम्बर को शिव चरित्र, पार्वती जन्म, शिव पार्वती विवाह । 6 दिसम्बर को कार्तिक – गणेश जन्म, गजासुर कथा, दुर्वासा-हनुमान चरित्र, नंदेश्वर अवतरण । 7 दिसम्बर को पंचाक्षर मंत्र, विल्वपत्र वर्षा,सहस्त्रधारा स्नान एवं शोभायात्रा और 8 दिसम्बर को हवन पूर्णाहूति – महाआरती, भंडारा-प्रसाद वितरण किया जायेगा।

कांग्रेस ने की पत्रकार वार्ता, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं को दी खुली चुनौती

Related Articles

Back to top button