RAIPUR
चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में रायपुर की अंतरा अग्रवाल ने मारी बाजी, इंदौर में मिला सर्टिफिकेट
जल्द ही उन्हें किसी अच्छी कंपनी में जॉब के लिए बुलाया जा सकता है

AINS NEWS… वर्ष 2024 25 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में करीब 750 छात्र-छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर छह टॉपर छात्राओं के साथ रायपुर निवासी अंतरा अग्रवाल सुपुत्री संजय अग्रवाल को भी सीए की डिग्री प्रदान की गई।

इंदौर के होटल सेरेटोन में आयोजित सम्मान समारोह और सर्टिफिकेट वितरण का आयोजन किया गया जिसमें अंतरा अग्रवाल को सीए की डिग्री से नवाजा गया।

अंतरा के पिता संजय अग्रवाल ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अंतरा की मेहनत और उसके लगन का नतीजा है, वह हमेशा अपनी पुत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
अंतरा अग्रवाल पिछले कुछ वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रैक्टिस भी कर रही हैं जल्द ही उन्हें किसी अच्छी कंपनी में जॉब के लिए बुलाया जा सकता है।




