बिलासपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मल्हार महोत्सव में की सहभागिता, ग्राम मोहभट्ठा में सौर हाईमास्ट संयंत्र का किया लोकार्पण

मल्हार जैसी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें छत्तीसगढ़ की पहचान हैं

AINS NEWS… केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के प्राचीनतम मंदिरों में से एक डिडनेश्वरी माता मंदिर, मल्हार (बिलासपुर) में माता रानी के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार में आयोजित मल्हार महोत्सव में सहभागिता कर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं ऐतिहासिक गौरव से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।

इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ग्राम मोहभट्ठा, विकासखण्ड बिल्हा, जिला बिलासपुर में पर्यटन स्थलों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ और सुलभ बनाने हेतु स्थापित सौर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और पहुंच को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन विकास और आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप इस प्रकार की पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होंगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

Related Articles

Back to top button