क्राइम

दुपहिया को टक्कर मारी, गाली भी दी और मारपीट की, इनोवा कार सवार हुए गिरफ्तार

बिना नंबरी मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही

AINS NEWS… मोनफोर्ट स्कूल के पास मेन रोड के किनारे ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर मौका पर पहुंचकर सूचना तस्दीक किया। मौका पर मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में होने से इसके परिवार का सदस्य मृतक का भाई सूचक कौशल तिवारी कि रिपोर्ट दर्ज पर मौका पर बिना नंबरी मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही पर लिया गया।

कार्यवाही एवं मर्ग जांच पर पाया गया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तो के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म होने से एक्टिवा को पैदल धक्का देते पेट्रोल पम्प ले जा रहे थे। कि एनएच 30 में अभनपुर कि ओर राँग साईड से जाते समय राँग साईड से आ रही ईनोवा कार का चालक एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारते आगे बढ़ा तब मृतक एवं उनके दोस्तो के द्वारा गाली देकर ठीक से चलने बोले पर वे लोग आगे कुछ दूर पर अपनी कार को रोका और कार में बैठे 4 व्यक्ति कार से बाहर आये और क्यो गाली दे रहा हैं कहकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ठोस वस्तु से मारपीट करने लगे।

कैलाश के साथ आये साथी अजय ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। अजय के चाकू को देखकर ईनोवा कार से आये लोग भागे और फिर कुछ देर में दो से तीन लोग और आये और मृतक एवं उसके दोस्तो के साथ फिर से गाली गलौच करने लगे कार में बैठे लोगों द्वारा हाथ मुक्का व ठोस वस्तु से मारपीट करने से हेमत साहू के सिर हाथ में चोट आया हैं। हेमंत साहू कैलाश और उसका दोस्त बचने के लिये फिर से अपने पास रखे चाकू से हमला किये जिनमें से कुछ लोगों को चोट आयी चाकू के हमले से बचने के लिये सभी लोग भागकर अपने कार में बैठे तब कैलाश कार के सामने आकर कार को रोकने का प्रयास करते समयआरोपी वाहन ईनोवा क्रमांक सीजी CG 04 NF 8602 के चालक डिलेश मंडावी द्वारा अपने साथी लिलेश चंदन चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिकू साहू के साथ मिलकर कैलाश तिवारी को हत्या करने के नियत से अपने वाहन को मृतक कैलाश के उपर गाडी चढ़ाकर हत्या करने से मृतक की मृत्यु होना पाया जाने से आरोपी डिलेश मांडवी लिलेश सेन चंदन यादव चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिंकू साहू के विरूद्ध धारा 103 (1) 296,115 (2) 191 (2) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपीगण डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू, को हिरासत में पुछताछ किया गया जो अपराध कारित करना कबुल किया । आरोपी डिलेश मंडावी से घटना में प्रयुक्त वाहन कार इनोवा क्रमांक CG 04 NF 8602 का चला रहा था जिसे पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया संपूर्ण विवेचना से आरोपीगण डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने दिनांक 17.01.2026 गिर० कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण के दो आरोपी चंदन यादव एवं रितेश उर्फ रिंकू साहू की गिर० शेष है।

गिरफ्तार आरोपीगण 1. डिलेश मंडावी पिता लवकुमार मंडावी उम्र 26 वर्ष

2. लिलेश उर्फ लालू सेन पिता ईश्वर सेन उम्र 26 वर्ष

3. दुर्गेश साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 29 वर्ष

4. मनीष साहू पिता राजुराम साहू उम्र 28 वर्ष सभी साकिनान न्यु सुभाष नगर टिकरापारा

5. चन्द्रशेखर साहू उर्फ शेखर पिता शत्रुहन साहू उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर

 

Related Articles

Back to top button