मार्तंड मल्हारी खंडोबा और आई तुलजा भवानी मंदिर के रजत जयंती स्थापना दिवस का आयोजन
महिलाओं और युवक युवतियों की सक्रिय भागीदारी और कार्य की प्रसंशा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ मराठा समाज रायपुर के मार्गदर्शन में जिला मराठा समाज राजिम जिला गरियाबंद के तत्वाधान में रविवार 18 जनवरी को धर्म नगरी राजिम में मार्तंड मल्हारी खंडोबा और आई तुलजा भवानी मंदिर के रजत जयंती स्थापना दिवस का आयोजन संपन्न हुआ साथ ही छत्तीसगढ़ स्तरीय विवाह योग्य मराठा युवक युवती परिचय सम्मेलन 2026 और युवक युवती परिचय पत्रिका के साथ ही 53 वें श्री खंडोबा वार्षिक उत्सव रतनपुर जिला बिलासपुर के पत्रिका का विमोचन किया गया*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद लोक सभा क्षेत्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करतें हुए बताया कि उनकी मां जीजा माता ने एक आदर्श गुरु के रूप मेँ धर्म नीति और संस्कार के बीज बचपने मेँ ही उन्हें दिए जिसके कारण भारत वर्ष मेँ हिन्दवी साम्राज्य के तहत सनातन धर्म का पुनरात्थान हुआ. उन्होंने कार्यक्रम मेँ उपस्थित महिलाओं और युवक युवतियों की सक्रिय भागीदारी और कार्य की प्रसंशा करतें हुए फिजूल खर्ची से बचने और विचारों की सम्पन्नता बढ़ाने पर जोर दिया.
छत्तीसगढ़ मराठा समाज के अध्यक्ष श्री राघोबा महाडिक जी ने अपने उदबोधन में बताया कि मार्तंड मल्हारी खंडोबा और आई तुलजा भवानी के मंदिर की स्थापना 1990 से लेकर 2026 के मराठा समाज के सफर में मराठा समाज के सदस्यों का अपूरणीय योगदान रहा जिसके लिए उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के मराठा परिवार को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि समाज के सोच के अनुसार ही समाज के उन्नति के लिए और शासन की योजनाओं को मराठा समाज के सभी सदस्यों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूरे मराठा समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने बताया की राजिम के महाडिक परिवार ने कुल देवता खंडोबा के मंदिर स्थापना का स्वप्न देखा इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ के मराठा समाज ने मिलजुलकर मंदिर स्थापना में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया और आज हम उसका रजत जयंती समारोह मना रहे हैं यह मंदिर अब सकल मराठा समाज के उन्नति के लिए कार्य कर रहा है और छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदुत्व से प्रेरणा लेकर कार्य क़र रहा है और समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा इसी परिपेक्ष में उन्होंने आशा प्रकट किया की छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना समाज के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है इसके लिए सांसद महोदय और शासन से विशेष सहयोग की आशा की और मुख्यमंत्री जी से मुलाकात हेतु निवेदन किया उन्होंने बताया मराठा शासन काल में श्री बिम्बा जी राव भोसले जी का शासन छत्तीसगढ़ में रहा है जिसकी राजधानी रतनपुर रहा और अपने जीवन का अंतिम समय उन्होंने छत्तीसगढ़ में बताया जिनकी समाधि महासमुंद जिला के कोमाखान के पास नर्रा गांव में है जो अभी जीर्ण शीर्ण की अवस्था में हैं और इसे पुरातत्व में स्थान मिलना चाहिए और उसे इतिहास में दर्ज होना चाहिए उन्होंने बताया बिम्बा जी राव भोसले जी ने दूधाधारी मंदिर रायपुर का जीर्णोद्धार किया यहां तक की जगन्नाथ मंदिर पुरी तक का उनका पुनर्निर्माण में योगदान रहा उन्होंने नयापारा राजिम में जब अपना पड़ाव डाला तो वहां से पैदल जितनी दूरी राजीव लोचन मंदिर तक जितनी पद उन्होंने सफर किया उतना पूरी भूमि उन्होंने राजीव लोचन मंदिर के नाम समर्पित किया
सांसद महोदया से मंदिर के आसपास के सौंदर्य करण के लिए विशेष प्रयास करने निवेदन किया.
*महंत राम सुंदर दास जी पूर्व विधायक व अध्यक्ष राजीव लोचन ट्रस्ट राजिम का शानदार उदबोधन*
मेँ कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि समाज के कार्यक्रम मेँ बढ़चढ़ क़र हिस्सा लेना और सक्रिय भागीदारी करना समाज और इसमें रहने वाले सदस्यों की जीवंतता को प्रदर्शित करता है.
*मराठा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कोंढरे जी बहुत बड़ी संख्या मेँ पहुंचे मराठा बंधुओ की उपस्थिति पर ख़ुशी जाहिर करतें हुए छत्तीसगढ़ मेँ मराठो की स्थिति को सुधारने शासन से इसके लिए योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और महाराष्ट्र मेँ मिल रही सुविधाओं का उल्लेख किया.*
*छत्तीसगढ़ महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अंजना जाधव ने कार्यक्रम मेँ छत्तीसगढ़ से पधारे युवक और युवतियाँ को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए बधाईयां दी.*
कार्यक्रम का संचालन महासचिव आशीष शिंदे और आभार प्रदर्शन ललित महाडिक अध्यक्ष राजिम ने
किया.
गरियाबंद से शिरकत करने वालों मेँ अनूप भोंसले,रेखा भोसले,अनूप महाडिक,अमृत भोंसले,सूरज महाड़िक, चंचल गायकवाड़, सारिका महाड़िक, स्वाति महाड़िक, स्वाति घाडगे, आदि उपस्थित थे।




