छत्तीसगढ़

विवेक ढांड की नजूल की विवादित जमीन पर छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष ने खरीद बिक्री पर लगाई रोक, यथास्थिति का आदेश

भू माफिया डॉन विवेक ढांड की फर्जीवाड़े में बनी बिल्डिंगों पर कब चलेगा सुशासन का बुलडोजर ?

AINS NEWS… सरकारी अधिकारी रहते हुए सरकारी जमीन 153000 वर्ग फिट नजूल की जमीन पर फ़र्ज़ी तरीके से पट्टे बनवाकर कब्जा किया। यह कारनामा किया है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के पूर्व अध्यक्ष विवेक ढांढ ने। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के समय फ्री होल्ड करवा कर विवेक ढांढ ने सरकारी नजूल की जमीनों को फर्जी तरीके से बेच दिया।

सरकारी जमीन पर पहले कब्जा फिर पट्टा बनवाकर उसे फ्री होल्ड करना और बाज़ार दर की कीमत से मात्र 2 प्रतिशत की कीमत देकर 300 करोड़ की जमीन की फ्री होल्ड रजिस्ट्री कराकर उसे लगभग 300 करोड़ रूपये में बेच देना विवेक ढांड की खासियत रही। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विवेक ढांढ विदेश भागने की फिराक में है। छत्तीसगढ़ शासन व छत्तीसगढ़ पुलिस को विवेक ढांढ का पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए।

तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण की जाँच छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो चीफ से करवाई जानी चाहिए। इस प्रकरण को ईडी को भी सौंपा जा सकता है क्योंकि यह मनीलांड्रिंग का केस भी बनता है। विवेक ढांड भूपेश बघेल सरकार समय में 3200 सौ करोड़ के शराब घोटाले का मास्टर माइंड है साथ ही 1000 करोड़ रुपये के निःशक्त जन एनजीओ घोटाले का भी मास्टर माइंड है।

इस घोटाले में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के पूर्व अध्यक्ष विवेक ढांड ने नजूल की 153000 वर्ग फिट जमीन की फ्री होल्ड में बाजार मूल्य के मात्र दो प्रतिशत मूल्य में रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इसी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कूट रचित दस्तावेज 1964 में पिता सतपाल ढांड वल्द गौरीशंकर ढांड के नाम से तैयार कर लिए गए थे। जिनका सत्यापन आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने किया। भौतिक सत्यापन निश्चित ही मूल दस्तावेज देख कर किया होगा।

नजूल पट्टा रायपुर स्थित सिविल स्टेशन वार्ड की नजूल पर आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था।ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/39 का रकबा 37000 वर्ग फ़ीट है। ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/41,17/48,17/52,17/53 का रकबा 23750 वर्गफीट है। प्लॉट नम्बर 17/38 का रकबा 23000 वर्ग फ़ीट है। ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/40 में कुल रकबा 58300 वर्गफीट का है।

अब छत्तीसगढ़ राजस्व मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष ने विवेक ढांड की नजूल की विवादित जमीन पर खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है और उसे यथास्थिति रखने का आदेश दिया है

 

Related Articles

Back to top button