मनोरंजन

तोला मेहंदी लगही, छत्तीसगढ़ी फिल्म आटा चक्की का एक और गीत 25 जनवरी को सुबह 7:00 बजे होगा रिलीज

फिल्म के कई दृश्यों को नेपाल की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है

AINS NEWS… अमन मूवी मार्क और श्री आदया एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म आटा चक्की का तीसरा गीत तोला मेहंदी लगही 25 जनवरी को सुबह 7:00 बजे एवीएम गाना के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस गीत को अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी और कंचन जोशी ने। गीत में फिल्म के कलाकार नए गेट अप में नजर आएंगे। नेपाल की हसीन वादियों में फिल्माया गया यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माता अलक राय ने बताया कि इस फिल्म में जबरदस्त लव स्टोरी देखने को मिलेगी इस फिल्म के कई दृश्यों को नेपाल की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है जो पर्दे पर अत्यधिक सुंदर नजर आएंगे। फिल्म आटा चक्की 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर है और इसके गीत और संगीत को सजाया है मशहूर संगीत निर्देशक प्रेम चंद्राकर ने।

 

Related Articles

Back to top button