दुर्भाग्य जनक खबर… फिल्म सिटी के भूमि पूजन में फिल्म विधा के दिग्गजों को ही आमंत्रण नहीं
अनुज शर्मा और मोना सेन को विशिष्ट अतिथि बनाकर सरकार ने कर ली इति श्री

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी सिनेमा से एक और खबर आ रही है जिसने छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सिर नीचे कर दिया है, यह खबर है छत्तीसगढ़ की बहु पप्रतिक्षित फिल्म सिटी निर्माण के भूमि पूजन की, आप सभी को पता है कि सरकार नया रायपुर के माना तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राईबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी का निर्माण करने जा रही है, इसका विधिवत भूमि पूजन 24 जनवरी को प्रस्तावित है इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में महज 24 घंटे ही बचे हैं लेकिन हैरत की बात है कि इस भूमि पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी सम्माननीय हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया।

इसमें मोना सेन और अनुज शर्मा का नाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल किया गया है, क्योंकि यह दोनों सरकारी पद में आसीन है मोना सेन छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष हैं और अनुज शर्मा जी विधायक है। ऐसे में छत्तीसगढ़ी सिनेमा का हर व्यक्ति हतप्रभ की स्थिति में है

सभी यही सोच रहे हैं की फिल्म सिटी के भूमि पूजन कार्यक्रम में ही फिल्म कारों को आमंत्रित नहीं किया गया। क्या हमारा प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुज शर्मा जो वर्तमान विधायक हैं उन्होंने भी पहल नहीं की, क्या मोना सेन जी जो फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष हैं उन्होंने भी कुछ नहीं कहा, इसे छत्तीसगढ़ी सिनेमा का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि सरकार फिल्म सिटी तो बना रही है लेकिन फिल्मकारों के बिना।
ऐसे में उनकी फिल्म सिटी में बाहर के लोग ही अपना सिक्का चलाएंगे छत्तीसगढ़ी सिनेमा बनाने वाले क्या छत्तीसगढ़ सरकार को दिखते नहीं है जो उन्होंने इतने बड़े कार्यक्रम में कम से कम बतौर अतिथि भी नहीं बुलाया यह एक बहुत बड़ा प्रश्न है?




