एक्सप्रेस हाईवे पर जानलेवा डेंजर टेप व नालों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ले नाले और असुरक्षित मोड़ आम नागरिकों की जान के लिए बने खतरा

AINS NEWS… शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आज एक्सप्रेस हाईवे के शंकर नगर एवं पंडरी के बीच बड़े नाले अरमान नाला में पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम की घोर लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि एक्सप्रेस हाईवे सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह जगह लगाए गए जानलेवा डेंजर टेप, खुले नाले और असुरक्षित मोड़ आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में इसी लापरवाही के चलते एक युवक मोटरसाइकिल सहित नाले में गिर गया, जिसकी जान बाल-बाल बची।
इससे पहले खमारडीह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बनाए गए अनावश्यक नाले एवं उसके बाजू के ब्रेकर के कारण युवक सोहन गुप्ता की असामयिक मृत्यु हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम प्रशासन की बनती है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि नोएडा में युवक यशराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु, जो अपने पिता की आँखों के सामने दो घंटे तक कार के नीचे दबा रहा और मदद के लिए तड़पता रहा, पूरे देश की व्यवस्था पर एक गहरा सवाल है। दिल्ली जैसे महानगर में एनडीआरएफ जैसी एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद यदि एक युवक की जान नहीं बच पाती, तो यह प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके अधीन कार्यरत विभाग जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले नाले और खतरनाक डिवाइडर छोड़ दिए गए हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कांग्रेस ने मांग की कि एक्सप्रेस हाईवे एवं शहर के सभी खतरनाक स्थलों पर तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, खुले नालों को ढका जाए, अवैज्ञानिक ब्रेकर हटाए जाएं तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
इस कार्यक्रम मे कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, राकेश धोत्रे, जसबीर ढिल्लन, जी श्रीनिवास, कामरान अंसारी, अजीत कुकरेजा, सुनील भुवाल, दीपा बग्गा, अरुण जंघेल, बंशी कन्नौजे, देवकुमार साहू, सोमन चटर्जी, सुधा सरोज, विजय टंडन, मिलिंद गौतम, कमल धृतलहरे, सुजीत सिह, सुयश शर्मा, सुशांत डे, राज देवांगन, महेंद्र सेन,मनोज राय, सत्यनारायण नायक, संजय सोनी, माधव छुरा, शब्बीर खान, रूबल मेहता, मतलुब अली, वेंकट कुमार, प्रीति सोनी, निशा शर्मा, पुनम यादव, आसिफ मेमन, दीपक चौबे, राजू नायक, आकाश दीवान, ईश्वर चक्रधारी, मकरन तांडी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




