RAIPUR

गेट परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में रायपुर पहुंचे 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार

आरोपियों के ठिकाने से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंजीनियरिंग की परीक्षा में कैडिडेट्स बनकर परीक्षा देने वाले 6 मुन्ना भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे। गेट (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने डीडी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी किसके बुलाने पर रायपुर पहुंचे थे? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि, दूसरे राज्यों से कुछ युवक रायपुर पहुंचे है। ये आने वाले गेट परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों की जगह बैठेंगे और उनकी पेपर सॉल्व करेंगे। एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर ठिकाने पर रेड मारी।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button