चित्रकोट जलप्रपात परिसर की सफाई, आगे आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
चित्रकोट की सुंदरता, स्वच्छता और सम्मान की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अटूट है

AINS NEWS… दौरे पर चित्रकोट पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सैलानियों ने बताया कि चित्रकोट जलप्रपात अपनी सुंदरता के लिए विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन आज यहां पसरी गंदगियां उसकी सुंदरता पर दाग लग रही है। यह बातें सुनकर दीपक बैज निराश हुए,

उन्होंने सैलानियों को बताया कि यह गंदगी जो आप देख रहे हैं यह प्रशासनिक लापरवाही के कारण है, उन्होंने बताया कि पहले चित्रकोट जलप्रपात परिसर की सफाई और देखरेख का कार्य ग्राम पंचायत किया करती थी, लेकिन अब प्रशासन ने ग्राम पंचायत से वह जिम्मेदारी हटा ली है इसीलिए चित्रकोट परिसर गंदगी के साए में डूबा है।

गंदगी देखकर दीपक बैज से भी रहा नहीं गया, उन्होंने सरपंच भंवर मौर्य और कांग्रेस के साथियों के साथ स्थानीय ग्राम वासियों को लेकर चित्रकोट जलप्रपात परिसर में फैली गंदगी और कचरों की व्यापक सफाई की। दीपक बैज ने कहा कि सरकार की उदासीनता और लापरवाही के बावजूद हम अपने गौरवशाली धरोहर की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं होने देंगे, चित्रकोट की सुंदरता, स्वच्छता और सम्मान की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अटूट है।




