छत्तीसगढ़

बैजना में आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, तोखन साहू ने की सामुदायिक भवन हेतु ₹15 लाख की घोषणा

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की

AINS NEWS पथरिया (मुंगेली)… तहसील साहू संघ पथरिया द्वारा ग्राम बैजना में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं तहसील साहू संघ पथरिया के शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राज्यमंत्री श्री साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने तहसील साहू संघ पथरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में संगठन और समरसता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने साहू समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता और संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। समाज की मांग पर उन्होंने ग्राम बैजना में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹15 लाख की घोषणा की, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button