
AINS NEWS… सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गांव-गांव, द्वार-द्वार अभियान के तहत आज छुरा विकासखण्ड के ग्राम पाटसिवनी स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के 15 गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं।
जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉलो का अवलोकन राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों ने सामग्री वितरण भी किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 02 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौपी गई। दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 5 विद्यार्थियों को शील्ड और श्रीफल प्रदान किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को ट्राइसायकल वितरित किए गया। महिला एवं बाल विकास द्वारा 05 महिलाओं की गोदभराई की गई। मत्स्य विभाग द्वारा 02 स्व-सहायता समूह के महिलाओं को मत्स्य जाल एवं 02 हितग्राहियों को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। इसी तरह 08 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लेखराम धुर्वा, पन्नालाल साहू, राजेश साहू, जनपद सदस्य, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के एक-एक समस्याओं को सुनने के लिए यहॉ पहुंचे हुए है। ताकि ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों में जाकर चक्कर न लगाना पड़े। श्री साहू ने कहा कि ग्रामीणों के राजस्व प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिकों के लिए चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन शिविर के महत्व को समझकर विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। श्री साहू ने कहा प्रत्येक ग्रामों में विकास कार्य कराएं जा रहे है। हमारी सरकार ने जो वायदे किए थे उसे लगातार पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता हर नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान है। इस दौरान विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 02 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 05 मई से 20 मई तक विभिन्न गॉवों में जाकर फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी फसलो के बारे में जानकारी देंगे।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य लेखराम धुर्वा ने भी संबोधित किया। आज के शिविर में कुल 393 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 03 शिकायतों से संबंधित थी। शिविर में एसडीएम विशाल महाराणा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




