गरियाबंद

शादी समारोह में भोजन के बाद बिगड़ी 44 ग्रामीणों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

भोजन करने के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

AINS NEWS जीवन एस साहू… गरियाबंद जिले से फूड पॉयजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दो ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित ग्राम मोहलाई के 17 ग्रामीण तथा ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण इस घटना से प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि सभी ग्रामीण शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गांव लौटने के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। उप स्वास्थ्य केंद्र कोसमी में विशेष चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सीएमएचओ यू.एस. नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का दल कोसमी सेक्टर में तैनात किया गया है। अब तक 40 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button