गरियाबंद

छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने संकल्पित विष्णु के सुशासन का बजट,गांव,गरीब,किसान को प्राथमिकता: गुरुनारायण तिवारी

यह बजट निश्चित ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए नींव का पत्थर साबित होगा

AINS NEWS… भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में पेश हुए छत्तीसगढ़ के 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए विष्णु के सुशासन का संकल्पित बजट बताया,उन्होंने कहा कि बजट में गांव,गरीब,किसान की चिंता करते हुए प्रबंध किए गए है,शिक्षा जगत विशेष ध्यान देते हुए नए महाविद्यालयों एवं शिक्षा संस्थानों के निर्माण के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता दिखाई है.

जनहित से लेकर छात्रहित एवं अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने वाला यह बजट निश्चित ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए नींव का पत्थर साबित होगा.महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन के लिए संकल्पित यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार यह बजट 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने पूर्णतः संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button