गरियाबंद

माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे लैपटाप, मोबाईल, नगद राशि, आर्म्स एम्यूनेशन सहित हथियार बरामद

जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की सफल कार्यवाही

AINS NEWS… जिला गरियाबंद में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पित करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के धमतरी – गरियाबंद – नुआपाडा के शीर्ष लीडरों द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल / पहाडी क्षेत्र में डम्प रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम को दिनांक 28/02/2026 को रवाना किया गया था । चिन्हाकित जंगल / पहाडी क्षेत्र का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ने पहाडियों में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये अलग-अलग स्थानों से डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 4631500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित 01 भरमार बन्दूक, 33 नग भरमार राउण्ड, 01 नग सुरका रायफल, 32 नग बीजीएल सेल, 01 नग लैपटाप, 02 नग मोबाईल, 10 नग इंसास राउण्ड, 11 नग एसएलआर राउण्ड, 45 नग एके 47 राउण्ड, 41 नग 303 हथियार राउण्ड, 23 नग सिंगल शॉट राउण्ड, 26 नग 12 बोर राउण्ड 13 नग इलेक्टानिक व 10 नग नॉन इलेक्टानिक डेटोनेटर एवं भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री व साहित्य को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत 02 वर्षाे से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना के प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप जनवरी 2026 तक गरियाबंद – धमतरी क्षेत्र में सक्रिय रहे धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्ध माओवादियों को समाप्त करने एवं आत्मसमर्पण कराने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटना को विफल करने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त
हुई है।

 

Related Articles

Back to top button